“ज़िंदगी मिलेगी ना दोबारा” यही नाम है उस नई फ़िल्म का, जिसमें एक दृशय में तीन मित्र फ़ुरसत के पलों में पुराना दौर याद करते है और दूरदर्शन की प्रारंभिक सकेत ध्वनि का मख़ौल उडाते है॥मुझे व्यक्तिगत तौर पर ये पसंद नही आया;क्योकि दूरदर्शन और आकाशवाणी कोई मज़ाक की विषयवस्तु नही अपितु राष्ट्रीय दस्तावेज की तरह है॥हमारे लोकगीत –संगीत,परम्परा और सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी आज भी यही निभा रहें है,,और ये बात उतनी ही सच है,जितने कि दिन और रात का होना॥
सभी को वो पुरानी बाते याद ही होंगी,,जब हम दूरदर्शन पर प्रसारित कृषि-दर्शन को भी बडे चाव से देखते थे। हफ़्ते भर के इंतज़ार के बाद सप्ताह मे एक दिन(जो बाद मे दो दिन आने लगा),फ़िल्मी गीतों का आधे घंटे का बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम ‘चित्रहार’ आता था,जिसके लिए मां और दीदीयां अपना काम जल्दी खत्म कर लेती थीं,शायद ही कोई इसे देखना छोडता होगा। आज टीवी पर कितने ही म्यूज़िक चैनल है परंतु लोगों के पास ना समय है ना रुचि।
20 सालों में मैनें स्वयम दुनिया को बदलते देख लिया है; पहले आने वाले ‘धारावाहिक’ अब ‘डेली सोप’ बन चुके हैं। मै उस दौर की बात कर रही थी ,जब आदर्शों और साहित्यिक चरित्रों पर आधारित स्वच्छ छवि के धारावाहिक लोग रुचि के साथ देखते थे। प्राइवेट चैनल्स की बाढ दूरदर्शन की इस सफ़ाई और आदर्शवाद को अपने साथ बहाकर ले गई है।कहते है ना,,कि हमेशा खुश रहने के लिए ;हमेशा सही होना भी ठीक नही होता। तो आज का नज़ारा ये है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग दूरदर्शन की अपेक्षा नंग-धडंग चैनल्स देखना पसंद करते है।
इस लेख को पढने वालों को ये सब पढ्कर अच्छा लग रहा होगा और खुद लिखने वाली मुझको भी केवल लिख कर ही भडास निकालनी है, देखना तो वही ‘एम-टीवी’ या ‘ज़ी’ ही है। क्योकि किसी को कोई रुचि नही रही,सामाजिक सरोकार के धारावाहिक बनाने में या देखने में। और जो लोग पसंद कर रहे है,उसी को दिखाने के चक्कर में,दूरदर्शन भी अपनी स्वाभाविकता और देसीपन खो बैठा। फूहडता की आंधी में ये बूद्धूबक्सा भी अन्य चैनलों से होड करने की फ़िराक में वाहियात पन पर उतर गया; और अब जब लोग पुन: भली चीज़ें देखना चाह रहे हैं तो उनके पास कोई विकल्प नही है,सिवाय धार्मिक चैनल्स के जिसमे आधे समय ‘कवच’,रुद्राक्ष, या यंत्र बेचे जाते है।या फ़िर ‘योग’, प्राणायाम और ज्योतिष दिखाया जाता है।
बहरहाल मै उस दौर को शिद्द्त से ‘मिस’ करती हूं और चाहती हूं कि दूरदर्शन फ़िर से वापसी करे॥इस बार लोग उसका इन्तज़ार कर रहें है,,क्योकि सभी को अपना बीता हुआ हसीन कल आजीवन लुभाता है॥ आइए सिर्फ़ इतना करें कि सार्थक और अच्छी चीज़ें देखे,,ताकि सामाजिक भला भी हो।